ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में 6 लोग झुलसे; तीन की हालत नाजुक

DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र के पालघर से आ रही है, जहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 6 कर्मी बूरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे लोगों में से

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में 6 लोग झुलसे; तीन की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र के पालघर से आ रही है, जहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 6 कर्मी बूरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे लोगों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शुक्रवार को कर्मी और मजदूर फैक्ट्री में काम करने पहुंचे थे, तभी दोपहर में अचानक फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां काम कर रहे 6 लोग बूरी तरह से झुलस गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकल की कई गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।