ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

धन की धमक दिखाने वालों को जनता हर दिन सबक सिखा रही..नोट की गड्डी मिलने पर डिप्टी CM ने राजद-कांग्रेस को घेरा

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद की सीट से नोट की गड्डी का बरामद होना एक गंभीर मामला है । इस मामले की सघनता से जांच

धन की धमक दिखाने वालों को जनता हर दिन सबक सिखा रही..नोट की गड्डी मिलने पर डिप्टी CM ने राजद-कांग्रेस को घेरा
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद की सीट से नोट की गड्डी का बरामद होना एक गंभीर मामला है । इस मामले की सघनता से जांच होनी चाहिए । इस घटना से आज एक बार फिर यह संकेत मिल रहा है  कि कांग्रेस और उससे जुड़े नेता लोकतंत्र में नहीं धनतंत्र में विश्वास रखते हैं ।

डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि आखिर उनके नेताओं, नेताओं के सहयोगियों और उन सहयोगियों के सहियोगियों के घर से ही अकूत धन क्यों बरामद होते हैं । बीते दिनों झारखंड और बंगाल में भी कांग्रेस और इंडी नेताओं के घर से पैसे मिले थे । आज ये लोग देश के लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन में भी नोट बिखेरते पाए गए हैं ।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, राजद सहित इंडी जमघट से जुड़े  लोग देश के संविधान की दुहाई देते हैं । लोकतंत्र और सनातन संस्कृति पर बार-बार सवाल उठाकर भारत को अलग-अलग इकाई में बांटने की कोशिश में जुटे हैं । जनकल्याण की जगह ये लोग अपने बाल-बच्चों को अपनी सत्ता और संपदा की जागीर सौंपने के सपने देख रहे हैं । लेकिन ये शायद भूल गए कि जनता धन की धमक दिखाने वाले इन परिवारवादियों को देश का वसीयतनामा अपनी औलादों के नाम नहीं करने देगी । इसीलिए हर दिन ये लोग राजनीति के मैदान से विलुप्त होते जा रहे हैं ।

विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जनता ने लोकसेवक के रूप में लंबे समय तक काम करने का मौका दिया है । लेकिन उनपर आजतक  कोई भ्रष्टाचार और धन प्रदर्शन का रत्तीभर आरोप नहीं लगा सकता है । देश के लोग जानते हैं कि इंडी गठबंधन के लिए राजनीति 'प्रोफेशन' है जबकि NDA के लिए राजनीति 'राष्ट्रनीति का मिशन' है .