ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार में शराबबंदी देगी अब नौकरी, 666 पदों के लिए कैबिनेट ने दी मंजूरी

PATNA : आज सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी. आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने न्यायालयों में 674 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : आज सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी. आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने न्यायालयों में 674 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है.

इसके लिए उत्पाद अभियोग से संबंधित मामले के त्वारित निष्पादन के लिए 74 विशेष न्यायलय की स्वीकृति प्रदान की गई है.

शराबबंदी मामलों को जल्द निपटाने के लिए 74 अनन्य विशेष न्यायालय (उत्पाद) के लिए सृजित किये जा रहे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के 74 पदों के सहायतार्थ विभिन्न कोटियों के 666 अराजपत्रित पदों के सृजन को मंजूरी मिल गई है. जल्द ही इस पर बहाली की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी. 

वहीं कैबिनेट ने सुपौल के वीरपुर अनुमंडलीय न्यायालय में एक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के लिए कुल आठ अराजपत्रित कर्मियों के पदों के सृजन को स्वीकृति दी.