जुर्मकिराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का कारोबार, एक लाख का माल बरामद, बाप गिरफ्तार बेटा फरार
मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में चल रहे गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 4.07 किलो गांजा बरामद हुआ। मुख्य आरोपी फरार है, जबकि उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।











