ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का कारोबार, एक लाख का माल बरामद, बाप गिरफ्तार बेटा फरार

मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में चल रहे गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 4.07 किलो गांजा बरामद हुआ। मुख्य आरोपी फरार है, जबकि उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में चल रहे गांजा तस्करी के कारोबार का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।


मधुबनी: जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किराना दुकान की आड़ में चल रहे गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से करीब 4 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में मुख्य आरोपी कन्हैया सहनी फरार हो गया, जबकि उसके पिता धनेश्वर सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि 30 जून की रात सूचना मिली थी कि बुंदेलखंड निवासी कन्हैया सहनी और उसके पिता धनेश्वर सहनी नेपाल से गांजा लाकर अपने घर की छत पर छिपाकर रखते हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अंचलाधिकारी (सीओ) की मौजूदगी में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।


पुलिस ने घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। इसी दौरान छत पर मौजूद दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। इनमें से एक को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी कन्हैया सहनी फरार होने में सफल रहा। तलाशी के दौरान सीढ़ी के नीचे रखे काले-सफेद रंग के एक बैग की जांच की गई। उसमें प्लास्टिक की थैलियों में पैक 4 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।


पूछताछ में गिरफ्तार धनेश्वर सहनी ने कथित तौर पर बताया कि उसका बेटा कन्हैया सहनी नेपाल से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करता था। वह किराना दुकान में चावल, दाल और अन्य सामान के साथ गांजा भी बेचता था। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है और मुख्य आरोपी कन्हैया सहनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार धनेश्वर सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।