ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

मुजफ्फरपुर में कार के अंदर कथित हथियार लहराते और भड़काऊ बयान देते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस हथियार और वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक कार के अंदर कथित तौर पर ऑटोमैटिक हथियार लहराते हुए भड़काऊ बयान देता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वायरल वीडियो में एक युवक कार के अंदर बैठा दिखाई दे रहा है, जिसके हाथ में कथित तौर पर ऑटोमैटिक हथियार है। वीडियो में युवक लोगों को सोना बेचकर लोहा (हथियार) खरीदने की बात कहते हुए इलाके को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देने जैसी आपत्तिजनक बातें करता सुनाई दे रहा है। FIRST BIHAR इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सबहा गांव निवासी विवेक सिंह राजपूत के रूप में की जा रही है। वीडियो में वह कथित तौर पर जातीय टिप्पणी करते हुए यह भी कहता है कि यदि उसके समाज के खिलाफ कोई बोलेगा, तो वह पूरे इलाके को गोलियों की आवाज से दहला देगा।


मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामले की जांच का आदेश देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या समाज में भय और वैमनस्य फैलाने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की तकनीकी टीम और संबंधित थाना पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा किस उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। उन्होंने कहा है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ विधि-सम्मत और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता