ब्रेकिंग
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशमहाराष्ट्र TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार, फोन कॉल से खुला बड़ा राजयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशमहाराष्ट्र TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार, फोन कॉल से खुला बड़ा राज

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार, फोन कॉल से खुला बड़ा राज

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बिहार एसटीएफ और ठाणे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पटना से मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता को गिरफ्तार किया। जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन और संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है।

बिहार न्यूज
महाराष्ट्र पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्रश्नपत्र लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ और महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता को पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पटना में छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद बिजेन्द्र गुप्ता की बीवी सुमन गुप्ता को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया गया।


ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र भेजी गई

पुलिस ने सुमन गुप्ता को अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र रवाना किया। वहां कोर्ट ने उसे पहले से गिरफ्तार आरोपियों राजीव शाह, आकाश कुमार और धीरज सिंह के साथ 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस अंतरराज्यीय परीक्षा माफिया नेटवर्क में सुमन गुप्ता की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।


'अभी पटना मत आना' फोन कॉल से खुला सुराग

जांच में यह बात निकल कर सामने आया कि महाराष्ट्र में गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी शुरू होने के बाद सुमन गुप्ता ने अपने पति बिजेंद्र गुप्ता को फोन करके कहा था कि अभी पटना मत आना। लेकिन उसे पता नहीं था कि मोबाइल सर्विलांस पर है। महाराष्ट्र पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पटना पहुंची। पटना पहुंचने के बाद बिहार एसटीएफ की मदद से अगमकुआं में छापेमारी कर सुमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पहले गिरफ्तार आरोपियों ने बिजेंद्र गुप्ता को पूरे पेपर लीक रैकेट का मुख्य सरगना बताया था। जिसकी निशानदेही पर यह कार्रवाई की गयी। 


बेटी के जन्मदिन से पहले पहुंच गई पुलिस

बिजेंद्र गुप्ता मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के शेरपुर गांव का निवासी है और परिवार के साथ पटना में रह रहा था। एक जुलाई को उसकी छोटी बेटी का जन्मदिन था। परिवार ने समारोह की तैयारी भी कर ली थी और घर के बाहर टेंट-शामियाना लगाया गया था।


परिजनों के अनुसार, फरार बिजेंद्र गुप्ता ने बेटी के जन्मदिन पर किसी तरह पटना आने का वादा किया था, लेकिन उससे पहले ही सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और अगले दिन टेंट-सामियाना हटा दिया गया।


करोड़ों के लेन-देन और संपत्तियों की जांच

पुलिस का दावा है कि सुमन गुप्ता को बिजेंद्र गुप्ता के कथित पेपर लीक नेटवर्क और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जानकारी थी। जांच एजेंसियों को संदेह है कि करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का हिसाब-किताब वही संभालती थी।प्रारंभिक जांच में दिल्ली में एक फ्लैट, पटना में आलीशान मकान और भूतनाथ रोड स्थित एक वीवीआईपी ब्यूटी स्टूडियो में निवेश की जानकारी सामने आई है। अब महाराष्ट्र पुलिस इन संपत्तियों और आर्थिक लेन-देन की गहन जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस फरार बिजेंद्र गुप्ता की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे परीक्षा माफिया नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।