ब्रेकिंग
हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेडहाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेड

बिहार में चोरों का उत्पात: डॉक्टर के घर से लाखों की संपत्ति चोरी, विरोध करने पर बेटे को किया लहूलुहान

Bihar Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में डॉक्टर के घर लाखों की चोरी। विरोध करने पर बेटे पर कट्टे की बट से हमला, पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद कर जांच शुरू की।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में चोरों जमकर उत्पात मचाया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर उमेश भगत के घर में देर रात चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों ने न केवल लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ किया, बल्कि बहादुरी से मुकाबला करने वाले उनके बेटे को हथियार के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 


घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद चोर जल्दबाजी में अपना कट्टा और जिंदा कारतूस मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश किया। 


आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने घर के सदस्यों पर किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया था। चोर जब चोरी की वारदात को अंजाम देकर सामान समेटकर भागने की फिराक में थे, तभी गृहस्वामी के 28 वर्षीय पुत्र ओमबाबू एक शादी समारोह से अपने घर लौटे। दरवाजा खुलवाने के दौरान ही बाहर निकल रहे चोरों से उनका आमना-सामना हो गया। ओमबाबू ने हिम्मत दिखाते हुए भाग रहे चोर को पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी हाथापाई शुरू हो गई। 


खुद को घिरता देख बौखलाए चोर ने पास में मौजूद कट्टे के बट से ओमबाबू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर मचने और ओमबाबू की बहादुरी के कारण चोर घबरा गए। हड़बड़ी में भागने के चक्कर में चोर अपना कट्टा और जिंदा कारतूस मौके पर ही छोड़ गए, लेकिन जाते-जाते लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेट ले गए।


चोरी गए सामानों में डॉ. उमेश भगत की मुरलीगंज निवासी पुत्री (जो शादी में शामिल होने आई थीं) के भी भारी मात्रा में कीमती जेवरात शामिल हैं। चोरी की गई कुल संपत्ति का सटीक आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल से चोरों का अवैध कट्टा और कारतूस जब्त कर लिया है। 


पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इधर, शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता