ब्रेकिंग
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार, फोन कॉल से खुला बड़ा राजसुपौल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, त्रिवेणीगंज समेत 5 सरकारी अस्पतालों के बदले गये प्रभारी पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपमहाराष्ट्र TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार, फोन कॉल से खुला बड़ा राजसुपौल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, त्रिवेणीगंज समेत 5 सरकारी अस्पतालों के बदले गये प्रभारी पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोप

पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मी

Bihar Crime News: गोपालगंज में कोर्ट में पेशी के बाद चनावे जेल ले जाए जा रहे एक कैदी ने चलती पुलिस वाहन से छलांग लगाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने कई थानों की टीमों के साथ सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। न्यायालय में पेशी के बाद चनावे जेल ले जाए जा रहे एक कैदी ने पुलिस को चकमा देकर चलती पुलिस वाहन से छलांग लगा दी और फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, घटना मीरगंज थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर वृंदावन सदासी राय टोला गांव के समीप हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी को गोपालगंज पुलिस एक दिन पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई थी। कोर्ट में पेशी के बाद उसे चनावे जेल ले जाया जा रहा था।


इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर चलती पुलिस वाहन से छलांग लगा दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। फरार कैदी की तलाश में कई थानों की पुलिस टीमों को लगाया गया है। 


आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता