ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में घर की सफाई को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर एक युवक को हिरासत में लिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले के राजा देवर गांव में घर की सफाई को लेकर हुए विवाद में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि 28 जून को विवाद की शिकायत की गई थी। 


यह घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के राजा देवर गांव की है। मृतक अखिलेश कुमार, जय नंदन शर्मा के पुत्र थे। विवाद उनके बड़े भाई सुधीर शर्मा से हुआ था। जानकारी के अनुसार, घर की सफाई को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया और अंततः सुधीर शर्मा ने अखिलेश के पेट में चाकू घोंप दिया।


चाकू लगने से अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। 28 जून को ही पुलिस को इस विवाद के संबंध में एक आवेदन दिया गया था, जिसमें न्याय की गुहार लगाई गई थी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। 


मंगलवार को पुलिस गांव पहुंची, लेकिन उनके जाने के थोड़ी देर बाद ही दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया और हत्या हो गई। नेमदारगंज पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है और आवेदन के आधार पर आगे की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता