ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: सुनसान इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है।

crime news
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर में स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में एक युवक का शव देखा, शव देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से युवक के सिर पर वार कर हत्या की गई है। कनपटी के पास गहरे ज़ख्म देखा गया है। 


हत्या करने के बाद हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया है। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कप मच गया। शव देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची सराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की हत्या करीब पांच दिन पहले की गई होगी। मृतक का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। 


इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सराय थाना अध्यक्ष मणिभूषण कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने में चार से पांच दिन पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता