ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar Crime News: चर्चित YouTuber मनी मेराज की टीम के इस सदस्य के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली

Bihar Crime News: मुजफ्फऱपुर में मशहूर यूट्यूबर मनी मेराज की टीम के सदस्य के घर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. करीब 20 राउंड फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चर्चित यूट्यूबर मनी मेराज की टीम के सदस्य सैफुल अंसारी के घर पर सोमवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यूट्यूबर सैफुल अंसारी ने बताया कि घटना के वक्त वह घर में सो रहे थे। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। बदमाशों ने पहले घर के बाहर लगे शटर पर 4-5 राउंड फायरिंग की, फिर जिस कमरे में वे सो रहे थे, उसकी शीशे वाली खिड़की पर 3-4 गोली दागी। जब सैफुल जागे तो उन्होंने बाहर से गाली-गलौज की आवाज सुनी। बदमाश उन्हें घर से बाहर बुला रहे थे और दरवाजे पर भी 3-4 राउंड फायरिंग की गई। 


सैफुल का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें इस हमले की वजह समझ में नहीं आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। एसडीपीओ कुमार चंदन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। घर के गेट पर तीन से चार गोलियों के निशान मिले हैं और मौके से 3-4 गोलियां बरामद की गई हैं।


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनके ठिकाने का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता