ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar News : कोर्ट परिसर में शादी होने के बाद प्रेमी पहुंचा जेल, किसी फिल्मी कहानी से कम रोचक नहीं यह मामला

Bihar News : बिहार के सिवान से एक दिलचस्प प्रेमकहानी सामने आई है। जहाँ युवक ने कोर्ट परिसर में अपनी प्रेमिका से शादी रचाई। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। यह विचित्र प्रेमकहानी किसी फिल्म की कहानी से कम रोचक नहीं।

BIHAR NEWS
unique love story
© Meta
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : बिहार के सिवान से एक कमाल की प्रेम कहानी सामने आ रही है। जहाँ जेल में बंद एक युवक ने कोर्ट परिसर में शादी रचाई है। युवक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधवा निवासी हरेराम सिंह के रूप में हुई है। जबकि युवक की प्रेमिका भी इसी थाने क्षेत्र से आती है।


फिल्म की कहानी भी इसके सामने फेल

बताते चलें कि हरेराम सिंह और उसकी प्रेमिका एक दूसरे से प्रेम करते थे। जब दोनों ने एक साथ रहने का फैसला लिया तो युवती के परिजन भड़क गए और हरेराम सिंह पर जबरन लड़की को भगा ले जाने का मामला थाने में दर्ज करा दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए दोनों को बरामद किया और युवक को FIR के तहत जेल भेज दिया।


कोर्ट परिसर में हुई अनोखी शादी

मामला न्यायालय में पहुंचा और सोमवार को इस पर सुनवाई हुई। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी। चूंकि लड़का और लड़की शादी को सहमत थे, इसलिए दंडाधिकारी ने उनकी रजामंदी से शादी कराने का फैसला सुनाया। इस आदेश के बाद कैदी हरेराम सिंह को मंदिर में लाया गया। जहाँ उसकी प्रेमिका पहले से पहुंची हुई थी।


साक्षी के रूप में पुलिस और अधिवक्ता रहे मौजूद

इस बात को घंटेभर भी नहीं बीते थे और दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाजों के साथ संपन्न करा दी गई। जिसके बाद न्यायलय को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया। शादी के वक़्त वहां दोनों के परिजनों के अलावा पुलिस और अधिवक्ता भी साक्षी के रूप में मौजूद रहे। इस रोचक प्रेमकहानी के बारे में सुनकर वहां कई लोग पहुँच गए थे। जिसके बाद पूरे दिन शहर भर में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।