ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: बिहार में तांडव मचा रहे अपराधी, बिल्ले की तलाश में खाक छान रही पुलिस; सामने आया हैरान करने वाला मामला

Bihar News: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है और बदमाशों को पकड़ने के बजाए मोतिहारी पुलिस एक पालतू बिल्ले को तलाश कर रही है. मामला सामने आने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी तांडव मचा रहे हैं। बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उनमें पुलिस का खौफ भी नहीं है और खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे है। मोतिहारी की पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाए एक पालतू बिल्ले की तलाश में खाक छान रही है।


दरअसल, मोतिहारी नगर थाना की पुलिस इन दिनों एक अनोखे मामले को लेकर चर्चा में है। अपराधियों को पकड़ने के बजाए अब पुलिस एक पालतू बिल्ला की तलाश में खाक छान रही है। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट इलाके का है। मिस्कॉट इलाके के निवासी राजेश कुमार ने अपनी पालतू बिल्ला के अचानक लापता हो जाने को लेकर नगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। 


आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी बिल्ला 24 दिसंबर को अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। राजेश कुमार का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से इस बिल्ला को पाल रहे थे और वह उनके परिवार का अहम हिस्सा बन चुकी थी। 


आवेदन मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बिल्ला की फोटो लेकर नगर थाना की सभी गश्ती पार्टियों को सौंप दी है और इलाके में सतर्क नजर रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि बिल्ला का कोई सुराग मिल सके।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता