ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Patna News: पटना में ऑटो पकड़ने के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं, नीतीश सरकार ने कर दी हाइटेक व्यवस्था

Patna News: पटना जंक्शन के टाटा पार्क ऑटो स्टैंड को हाइटेक बनाया गया है. रूट बोर्ड, माइकिंग सिस्टम और प्रीपेड ऑटो बूथ से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

Patna News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार में राजधानी के सभी ऑटो स्टैंड को हाइटेक बनाने का काम अब तेजी से किया जा रहा है। जिसमें पटना के लगभग सभी ऑटो स्टैंडों पर रुट बोर्ड, प्रीपेड ऑटो बूथ समेत अन्य कई सुविधा बहाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य प्रशासन ने एक और बड़ी सुविधा बहाल कर दी है। जिससे अब स्टेशन पर आये यात्रियों को राजधानी के किसी भी इलाके में जाने के लिए ऑटो चालक या अन्य लोगों से पुछने की जरूरत नहीं होगी। 


पटना जंक्शन के समीप प्रमुख टाटा पार्क ऑटो स्टैंड पर यात्रियों के जानकारी के लिए रूट निर्धारित बोर्ड लगाया गया है ताकि पैसेंजरों को उचित जगह से ऑटो पकड़ने के लिए कोई समस्या नहीं झेलनी पड़े। साथ ही रुट की अधिक जानकारी के लिए माइकिंग की सुविधा भी बहाल कर दी गयी है। जो टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में 24 घंटे किस गेट से किस इलाके के लिए ऑटो चलेगी इसकी सूचना भी यात्रियों तक पहुंचती रहेगी। 


यात्रियों लिए प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन

वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा पार्क में पूर्ण प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन शुरू कर दिया गया है। जिससे रात में भी यात्रियों को रिजर्व ऑटो सेवा की सुविधा प्रदान की जा सकें। इस सुविधा को बहाल करने के लिए एक अलग प्रणाली भी तैयार की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में एयरपोर्ट पर भी प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन शुरू किया गया है। जल्द ही फुलवारीशरीफ, राजेंद्र नगर, दानापुर स्टेशन समेत अन्य जगहों पर इस सुविधा को बहाल करने की तैयारी की जा रही है। 


रोजाना 25 हजार से अधिक पैसेंजर

जानकारी के लिए बता दें कि पटना जंक्शन समीप टाटा पार्क से रोजाना 25 हजार से अधिक पैसेंजर अपने सुनिश्चित स्थान आने-जाने के लिए ऑटो पकड़ने आते है। बीते मई महीने में पटना जंक्शन पर पैसेंजरों की सेवा के लिए मल्टी मॉडल हब की शुरूआत की गयी है। जिससे लोगों को अंडरग्राउंड सब-वे के जरिये पटना जंक्शन या टाटा पार्क आने-जाने की व्यवस्था की गयी है। 


क्या कह रहे हैं अधिकारी

यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा पार्क गेट से किन-किन इलाकों में ऑटो चलेगी इसकी जानकारी पहले से ही रहेगी। बोर्ड लगने से यात्रियों को अपने सुनिश्चित जगह पर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही भविष्य में सभी ऑटो स्टैंड गेट पर इस व्यवस्था को बहाल कर दिया जायेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता