ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

ग्राहक बनकर आए शातिर चोरों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से उड़ाए लाखों के जेवर, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने चोरी। शातिर चोर ग्राहक बनकर आए और सीसीटीवी में उनकी करतूत कैद हो गई। पुलिस जांच में जुटी।

bihar
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े चोरी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला अहियापुर इलाके का है, जहाँ दिनदहाड़े दो शातिर बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया। ग्राहक बनकर आए इन बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया और मौके से चंपत हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


शादी का झांसा देकर दुकान में घुसे थे बदमाश

पीड़ित ज्वेलरी शॉप दुकानदार राजा कुमार ने बताया कि दोपहर के समय दो युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आए। उन्होंने दुकानदार से कहा कि उनके घर में शादी है और उन्हें सोने-चांदी के भारी गहने खरीदने हैं। दुकानदार उनकी बातों में आ गया और उन्हें तरह-तरह के डिजाइन दिखाने लगा। शातिरों ने काफी देर तक गहने देखे और कुछ जेवर पसंद कर उन्हें अलग रखवा दिया।


इसके बाद, बदमाशों ने दुकानदार से उन जेवरों का कुल बिल (हिसाब-किताब) बनाने को कहा। जब दुकानदार हिसाब करने में व्यस्त हुआ, तभी मौका पाकर एक बदमाश ने सोने के गहनों से भरा एक डिब्बा चुपके से उठाकर अपनी जैकेट की जेब में रख लिया। चोरी करने के बाद दोनों युवकों ने बड़ी ही सहजता से कहा कि वे अभी एटीएम से रुपये लेकर आते हैं और फिर गहने ले जाएंगे।


सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

काफी देर इंतजार करने के बाद जब दोनों युवक वापस नहीं लौटे, तो दुकानदार को शक हुआ। जब उन्होंने सामान का मिलान किया, तो सोने के जेवरों वाला एक डिब्बा गायब मिला। आनन-फानन में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो दोनों बदमाशों की करतूत सामने आ गई। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह शातिर ने दुकानदार की नजर बचाकर जेवर गायब किए।


पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुकानदार राजा कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता