ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना पहुंचे, पिता की पुण्यतिथि में होंगे शामिल

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने जाने के बाद नितिन नबीन का यह दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले 23 दिसंबर को वो पटना आए थे। तब पटना में भव्य रोड शो निकाला गया था। बिहार बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था।

bihar
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार की देर शाम तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बताया जाता है कि पिता की पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए नितिन नबीन पटना आए हैं। 


भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने जाने के बाद नितिन नबीन का यह दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले 23 दिसंबर को वो पटना आए थे। तब पटना में भव्य रोड शो निकाला गया था। बिहार बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। कार्यकारी अध्यक्ष बीजेपी का बनने के बाद वो दूसरी बार पटना पहुंचे हैं।


7 दिन के नितिन नबीन का यह दूसरा बिहार दौरा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुत जल्द भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष वो हो सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 15 जनवरी के बाद देशभर के प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया जा सकता है। 


चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है। नितिन नबीन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की घोषणा 20 जनवरी तक की जा सकती है। 45 साल की उम्र में नितिन नबीन इस बड़े पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेता होंगे। उनका कार्यकाल जनवरी, 2026 से जनवरी 2029 तक रहेगा।


टैग्स