अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Jan-2023 02:12 PM
DESK : मुंबई की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में एक शानदार पारी खेली हैं। शॉ ने असम के खिलाफ ग्रुप-B के मुकाबले में तिहरा शतक जड़ कर इतिहास रचा है। इन्होंने 383 गेंदों का सामना करते हुए 379 रनों की लंबी पारी खेली है। इस दौरान शॉ ने 49 चौके और 6 छक्का भी लगाया है। पृथ्वी का यह रणजी में दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है।
बता दें कि, रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन मारने का रिकॉर्ड बाबू साहेब निंबालकर के नाम हैं। बाबू ने 1948 में 443 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह स्कोर अब तक के भारतीय बल्लेबाज का अधिकतम स्कोर है। अब यह कारनामा पृथ्वी शॉ ने किया है। इसके साथ ही अब वो तिहरा शतक लगाने वाले मुंबई के 7वें क्रिकेटर बन गए है। इससे पहले सुनिल गावस्कर, संजय मर्चेंट, संजय मांजरेकर, अजित वाडेकर, रोहित शर्मा, वसीम जाफर और सरफराज खान जैसे दिग्गज क्रिकेटर ऐसा कारनामा कर चुके हैं।
दरअसल, असम के गुवाहाटी में अमीनगांव क्रिकेट ग्राउंड पर असम और मुंबई के बीच हुए मैच में पृथ्वी ने पहले दिन 240 रन बनाए थे। वहीं दूसरे दिन शॉ अपने खाते में और 139 रन जोड़कर अपना तिहरा शतक पुरा कर रियान पराग के हाथों आउट हो गए। इस सेशन में मुंबई के किसी बल्लेबाज का पहला शतक था। शॉ के इस पारी के बदौलत मुंबई ने अपनी पहली इनिंग्स में 4 विकेट गवाकर 687 रन पर पहुंच गई।
गौरतलब हो कि, पृथ्वी शॉ ने अपने पिछली पारियों में 22.85 की एवरेज से केवल 160 रन ही बना पाए थे। जिसमे उनका मैक्सिमम स्कोर महज 68 रन था। लेकिन, अब असम के विरूद्ध धमाकेदार पारी खेलकर अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज करवा लिया है।