अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Dec-2022 07:31 PM
PATNA: बिहार के लाल क्रिकेटर मुकेश कुमार ने एक बार फिर डंका बजाया है। गोपालगंज के रहने वाले क्रिकेटर मुकेश कुमार का चयन T-20 भारतीय टीम में हो गया है। जनवरी महीने में मुकेश T-20 खेलने के लिए श्रीलंका जाएंगे। श्रीलंका में 3,5 और 7 जनवरी को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। T-20 इंडियन क्रिकेट टीम में मुकेश का चयन होने के बाद उनके परिजन फूले नहीं समा रहें हैं।
गोपालगंज के सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव में मुकेश कुमार के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि गांव की गलियों और मैदानों में ही मुकेश ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। आज मुकेश अपने हौसलों के बदौलत सफलता ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं और मुकेश कुमार का चयन T-20 भारतीय टीम में हो गया है।
इससे पहले कोच्चि में आयोजित आईपीएल 2023 मिनी नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने साढ़े पांच करोड़ रुपये में गोपालगंज के मुकेश कुमार को खरीदा था। जिसके बाद एक ऑटो ड्राइवर का बेटा मुकेश करोड़पति बन गया। मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था जिसे 27 गुना कीमत देकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था।