अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Feb-2023 05:17 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया मुख्यालय के जिला स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को पूर्णियां जिला स्थापना दिवस के मौके पर पनोरमा ग्रुप द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने सिक्का उछालकर टाॅस कर खेल का प्रारंभ किया।
जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्कूल में आयोजित क्रिकेट मैच पनोरमा स्पोट्श हरियोम एलेवन के बीच खेला गया जिसमें पनोरमा स्पोट्स के खिलाड़ियो ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. खबर लिखे जाने तक पनोरमा स्पोट्स के तरफ से ओपनर बल्लेबाजो में नंदन झा, सूरज कुमार दो ओवर के प्रगति पर 4-4 रन बनाकर खेल रहे थे।
वही पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को 253 वे जिला स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहां हमारा पूर्णियां जिला हिन्दुस्तान के सबसे पुराने जिलो में से एक हैं और पूर्णियां जिला का हमेशा से एक अलग इतिहास रहा हैं साथ ही क्रिकेट मैच से खिलाड़ियों में मानसिक व शारीरिक विकास होता हैं।।
मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा के अलावे सीईओ नंदन झा, मैनेजर रितेश झा, जैनेन्द्र झा, अरूणेशचंद्र झा, निशांत मिश्रा, गौरव सरकार, मो.मोईन, अनुराग कश्यप, आशूतोष पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे।।