अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Dec-2022 01:29 PM
PATNA : बिहार के शान कहे जाने इशान किशन इन दिनों राजधानी पटना में मौजूद हैं। इस दौरान वो अपने परिवार वालों के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। इशान को अब अगले साल अपना मैच खेलना है। इसलिए वो इस साल का अंतिम दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताना चाहते हैं। इस बीच अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक आज लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इशान किशन से मुलाक़ात किया है। इस दौरान दोनों ने एक दुसरे का हालचाल भी लिया है साथ ही अपने दोहरे शतक का राज भी खोला है।
भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन से मिलने आज चिराग पासवान उनके पटना आवास पहुंचे। जहां ईशान ने काफी गर्मजोशी के साथ चिराग का स्वागत किया। इसके बाद अब दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो चिराग ने ईशान ने उनके दोहरे शतक लगाने का राज पूछ डाला। जीसके जवाब में इशान ने कहा कि, जब मैं और विराट भाई बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय जब मैं 90 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहा तो उनको बोल रहा था कि, आप मुझपर सिंगल खलने का दवाब बनाते रहना, वरना अपना तो एक ही अंदाज है उड़ा कर खेलना। इसके बाद 97 रन पर एक चौका आया और उसके बाद शतक हो गया। इसके बाद सीधा मैंने 150 रन के आस- पास स्कोर बोर्ड देखा। उसके बाद वापस से 190 रन के पास स्कोर कार्ड देखा।इसके बाद दोहरा शतक हो गया। इसके बाद दोनों की मुलकात खत्म हुई और चिराग ने सम्मान के रूप में ईशान को एक चादर भेंट किया।
बता दें कि, बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव वनडे में चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका मिला था। इसका उन्होंने जबरदस्त फायदा उठाया और वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़ दी। इसके साथ ही ईशान वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय भी बन गए हैं। इससे पहले सहबाग़, सचिन और रोहित ने दो बार यह कारनामा किया है।
गौरतलब हो कि, मैच में ईशान ने 131 बॉल पर 210 रन बनाए। जिसमें 24 चौके, 10 छक्के शामिल रहे. उन्होंने 126 बॉल में अपना दोहरा शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट करीब 160 का रहा था। ईशान सबसे तेज दोहरा शतक जमाने वाले प्लेयर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 134 बॉल पर दोहरा शतक जमाया था।