अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Jan-2023 09:43 PM
DESK: वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया ने आज बना लिया है। भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया। न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड रविवार को भारत ने तोड़ा है। वनडे के इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम इंडिया बन गयी है।
भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96 बार हराया है। दोनों टीमों के बीच कुल 165 वनडे खेले गए हैं। भारत ने श्रीलंका को तीसरे वनडे मुकाबले में 317 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। आज हुए मैच में भारत ने पहले बैटिंग कर 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका को 391 रनों का टारगेट दिया।
शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी ने भारत को विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की। विराट कोहली ने नाबाद 166 रन बनाए तो वही शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के प्लेयर जूझते दिखे। श्रीलंका के चार खिलाड़ी तो महज एक रन बनाकर ही आउट हो गये। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी कर श्रीलंका के चार विकेट ले लिये। श्रीलंका 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।