ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / sports / महिला टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच आज, पकिस्तान के खिलाफ होगा भारत...

महिला टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच आज, पकिस्तान के खिलाफ होगा भारत का पहला मैच

10-Feb-2023 04:06 PM

By First Bihar

DESK : महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से होने जा रहा है। इस वल्ड कप का पहला मैच आज रात 10.30 बजे साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच में खेला जाएगा। यह मैच साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। यह टी20 मैचों का आठवां एडिशन है। इस सीरीज में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होना है। यह मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप सीरीज 17 दिनों तक चलेगा। जिसमें 10 टीम आपना मैच खेलेगी। इसको लेकर सभी टीमों को पांच- पांच के दो अलग- अलग ग्रुपों में बंटा गया है। 


भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच 12 फरवरी को खेलेगी। यह मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। मुकाबले को शाम 6.30 से खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज,इंग्लैंड,और आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला करेंगी। जो कि 15,18 और 20फरवरी को खेला जाएगा। ये सारे मैच शाम में 6.30 बजे से खेले जाएंगे। इन मैचों में भारतीय टीम की मेजबानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। पिछला टी20 मुकाबले की जो कि 2020 में खेला गया था। इस मैच में भी भारतीय महिला टीम का मेजबानी हरमनप्रीत कौर ने ही किया और टीम को फाइनल तक ले गई। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी में भारतीय महिला टीम को इस सीरीज में जीतने के लिए एक मजबूत टीम के रुप में देखा जा रहा है। 


बता दें कि, महिला टी20 वर्ल्ड कप को पहली बार इंग्लैंड के मेजबानी में 2009 में खेला गया था। इस मैच को इंग्लैंड ने ही जीता था। जिसके बाद 2010 में दूसरा मुकबला खेला गया जिसको कंगारू टीम ने जीता। इसके बाद हर दो साल में इस सीरीज का खेला जा रहा है। इस बार का यह सीरीज 17 दिनों तक चलेगा। जिसमें 10 टीमों को दो अलग- अलग ग्रुपों में बांटा गया है। 10 टीमों के बीच ग्रुप स्टेज के 20 मुकाबले 21 फरवरी तक खेले जाएगें। कुछ मुकाबले शाम 6.30 तो कुछ रात10.30 से खेली जाएगी।


मालूम हो कि, महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से होने जा रहा है। इस वल्ड कप का पहला मैच आज रात 10.30 बजे साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच में खेला जाएगा। यह मैच साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। यह टी20 मैचों का आठवां एडिशन है। इस सीरीज में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होना है। यह मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप सीरीज 17 दिनों तक चलेगा। जिसमें 10 टीम आपना मैच खेलेगी। इसको लेकर सभी टीमों को पांच- पांच के दो अलग- अलग ग्रुपों में बंटा गया है। 


आपको बताते चलें कि, महिला क्रिकेट में दबदबे की बात आते ही सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया का आता है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम तो पुरुष टीम से भी एक कदम आगे हैं। टीम ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के 7 में से 5 खिताब अपने नाम किए हैं।