अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Dec-2022 07:46 PM
PATNA: पश्चिम बंगाल के कूच विहार स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में ऑल इंडिया सेइशिनकाई शितो-रियो कराटे डू० फेडरेशन के तत्वधान में 20वां ऑल इंडिया इंटर स्कूल एवं सीनियर कराटे चैम्पियनशिप फेडरेशन कप 2022 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने भाग किया। प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक को अपने नाम किया।
इस फेडरेशन कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार को 03 गोल्ड, 03 सिल्वर, 01 ब्रोज पदक हासिल हुआ। ऑल बिहार सेइशिनकाई रितो- रियो कराटे डू. एसोशिएशन के महासचिव सिहान गौतम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 1100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बिहार, पंजाब, बंगाल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड आदि राज्यों के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इन खिलाड़ियों को पटना रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। बिहार प्रमुख एवं महासचिव सिहान गौतम कुमार ने बताया कि सेइशिनकाई बिहार के पदाधिकारियों एवं संघ की कार्यकारणी की अध्यक्ष निशा पाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष विक्रम पाल एवं नीलिमा प्राजापति ने बिहार की कराटे टीम को प्रतियोगिता मे सफल होने पर शुभकामनाएं दी हैं।