ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / sports / कैमूर के शशांक का सीके नायडू ट्रॉफी में हुआ चयन, परिजनों में खुशी...

कैमूर के शशांक का सीके नायडू ट्रॉफी में हुआ चयन, परिजनों में खुशी की लहर

15-Jan-2023 04:49 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के डरवन गांव के रहने वाले होनहार शशांक ने अपने विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी के तौर पर बिहार में डंका बजा अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शशांक का चयन सीके नायडू ट्रॉफी के तीसरे मैच के लिए किया गया है। रविवार को मकर संक्रांति के मौके पर पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में शशांक ने चंडीगढ़ के खिलाफ मैच खेला।


बता दें कि 2019 में शशांक का अंडर-19 विनू मांकड ट्रॉफी में भी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज का चयन हुआ था। जहां उसने अपने खेल का डंका बजाया था। उसको देखते हुए सीके नायडू ट्रॉफी के लिए विकेट कीपर और बल्लेबाज के तौर पर चयन किया गया है। शशांक एक भाई बहन हैं जहां बहन डॉक्टर हैं और पिता हमीरपुर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। शशांक को भी पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन इन्होंने उसको दरकिनार कर क्रिकेट का रास्ता चुना। शशांक के चाचा भी रामगढ़ में चिकित्सक हैं।


शशांक के दादा रामनिवास उपाध्याय बताते हैं शशांक का चयन क्रिकेट में होने के बाद हम लोग काफी खुश हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शशांक की दादी शारदा देवी बताती हैं शशांक फोन करके बताया था कि क्रिकेट में मेरा चयन हो गया है। आज उसका मैच भी है, हम लोग काफी खुश हैं। उनका पढ़ाई में दिल्ली में एडमिशन कराया गया लेकिन उनका मन नहीं लगा और उनका मन क्रिकेट खेलने में लगा। उनकी बहन भी डॉक्टर हैं लेकिन यह क्रिकेट में रूचि दिखाएं।


शशांक के चाचा डॉक्टर एम के उपाध्याय ने जानकारी देते बताया क्रिकेट में रुझान शशांक का बचपन से ही था। कैमूर से मैट्रिक पास किया इंटर का पढ़ाई भी कर ली। उसके बाद वह खेल की तरफ जाने लगा। हमीरपुर में शशांक के पिता संजय उपाध्याय इंस्पेक्टर हैं और बड़ी बहन डॉक्टर हैं ।


पिता चाहते थे बेटा डॉक्टर बने लेकिन शशांक पढ़ाई की जगह खेल में रुचि दिखाने लगा तो मैने भी शशांक को सपोर्ट किया। कैमूर का क्रिकेट एसोसिएशन काफी सपोर्ट किया और गाइड भी किया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिलिप कुमार सिंह का मार्गदर्शन और सहयोग काफी अच्छा मिला जिसका नतीजा रहा वह आगे बढ़ता गया और उसका चयन साल 2019 में अंदर 19 में हुआ। जिसमें वह अच्छा खेला जिससे आगे बढ़ता गया। एस्पेशली यह विकेटकीपर बैट्समैन है । आज उनका पहला मैच चंडीगढ़ के खिलाफ है। पूरे परिवार का आशीर्वाद उसके साथ है । आगे बढ़े हम सभी लोग चाहते हैं कि अपने खेल में वह हंड्रेड परसेंट दें और बेहतर करें।