ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / sports / IPL में मुकेश के चयन पर मंत्री जितेंद्र राय ने जतायी खुशी, कहा-...

IPL में मुकेश के चयन पर मंत्री जितेंद्र राय ने जतायी खुशी, कहा- बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं

25-Dec-2022 05:38 PM

 
PATNA: बिहार के गोपालगंज के लाल मुकेश कुमार का चयन IPL में हुआ। दिल्ली कैपिटल्स टीम द्वारा साढ़े पांच करोड़ में खरीदे जाने  पर बिहार के कला संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेंद्र राय ने खुशी जतायी है। उनका कहना है कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अपनी प्रतिभा के बदौलत बिहारी खिलाड़ी हर जगह अपना डंका बजाते हैं।


बता दें कि कोच्चि में आयोजित आईपीएल 2023 मिनी नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने साढ़े पांच करोड़ रुपये में गोपालगंज के मुकेश कुमार को खरीदा। ऑटो ड्राइवर का बेटा मुकेश करोड़पति बन गया। मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था जिसे 27 गुना कीमत देकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।


बिहार के कला संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेंद्र राय ने बताया कि इस बार बिहार से बाहर हुए खेल के आयोजन में 72 मेडल बिहार के खिलाड़ियों ने लाया है। आने वाले समय में ओलंपिक खेल में भी बिहारी खिलाड़ी मेडल लाएंगे और बिहार ही नहीं देश का भी मान सम्मान बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच मिले इसे लेकर कला संस्कृति विभाग रोड मैप तैयार कर रही है। 


उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में जल्द ही फिल्म पॉलिसी भी लायी जा रही है। जिससे बिहार में बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिल सकेगा और बिहार में फिल्मों की शूटिंग शुरू की जाएगी। जिससे बिहार के कलाकार बॉलीवुड या भोजपुरी सभी जगह पर अपना डंका बजाएंगे। वहीं खेल को बढ़ावा देने के लिए अब राज्य सरकार हर प्रखंड और पंचायत में छोटे-छोटे इनडोर स्टेडियम बना रही है जहां पर पंचायतों के खिलाड़ियों की भी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। 


वहीं राजगीर में बनने वाली फिल्म सिटी निर्माण को लेकर भी काम काफी आगे चल रही है। सरकार अपने स्तर से हर काम कर रही है। बिहार का भी अपना फिल्म पॉलिसी होगा। जिससे काफी फायदा लोगों को मिल सकेगा। वहीं भोजपुरी में बढ़ रही अश्लीलता पर उन्होंने कहा कि इस पर लगाम लगनी चाहिए। सरकार के स्तर के साथ-साथ सामाजिक संगठनों का भी दायित्व है कि वह अश्लीलता पर लगाम लगाने के लिए पहल करें।