अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Feb-2023 12:59 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में विश्व का सबसे बड़ी एथलेटिक्स खोज प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी से पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जाएगा। 9 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रीय एंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स का उद्धाटन किया जाएगा। इस आयोजन में कई राज्यों के खिलाड़ियों को अपनी खेल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
बता दें कि, बिहार को पहली बार विश्व की सबसे बड़ी एथलेटिक्स खोज प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 फरवरी तक होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन कंकड़बाग में स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जाएगा। साथ ही इस आयोजन के तहत बिहार में राष्ट्रीय स्तर के अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 600 जिलों से 8 हजार बच्चे आ रहे हैं। कुल 38 जिलों के अलावे दो पुलिस जिसे की टीम भी हिस्सा लेगी। इस आयोजन में कई एथलेटिक्स खिलाड़ी भी मौजुद होंगे।
दरअसल, इस प्रतियोगिता के माध्यम से 8 हजार खिलाड़ियों में से 250 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिसके बाद चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन 14 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों की निगरानी में की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देकर ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। लड़का और लड़की वर्ग में अंदर 14 और अंडर 16 के खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। बिहार के ओर से इस प्रतियोगिता में 312 लड़के और 201 लड़कियां शामिल होंगी। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और एथलीट पीटी ऊषा, अंजू बॉबी जॉर्ज और हिमा दास शामिल होंगी।
आपको बता दें कि, बिहार में पहली बार इस खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर पूरी सरकार के सभी विभाग तैयारी में जुट गए है। साथ ही खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है। पुरुष खिलाड़ियों को मालसलामी में तो वहीं बच्चियों को पाटलिपुत्र खेल परिसर में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों के जिले से खिलाड़ी ट्रायल के बाद आते हैं। जिसके बाद चुनें गए खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।