अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Jan-2023 11:19 AM
By First Bihar
SIWAN: बिहार की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. कुछ दिन पहले ही अलग अलग जिले से बिहार की 6 बेटियों ने मिस इंडिया टॉप 10 में अपनी जगह बनाई थी. अब खबर सामने आ रही है कि बिहार की 5 बेटियों का चयन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा चेन्नई में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है. जिसके बाद बिहार के लोग काफी खुश है.
आपकों बता दें सीवान जिले की पांच महिला खिलाडियों का चयन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा चेन्नई में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है. इन पांचों खिलाड़ी को प्रशिक्षण के लिए पटना एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें चयनित होने के बाद प्रशिक्षण शिविर में सीवान की बेटियां इंडिया टीम का हिस्सा बन भारत का नेतृत्व कर सकती हैं.
ये पांच खिलाड़ी प्रिया कुमारी, शिबू कुमारी, निक्की कुमारी और रूबी कुमारी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की आवासीय प्रशिक्षु खिलाड़ी है. जिनमें से मनीषा कुमारी मैरवा के स्वतंत्र फुटबॉल खिलाड़ी हैं. जहां इन खिलाडियों का पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के जरिए 23 और 24 जनवरी को लगाए गए चयन शिविर से किया गया है. शिविर में पूरे बिहार से 20 खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंची थी. इसके लिए जन्म तिथि 1/1/2007 से 31/12/2008 रखा गया था. अब इन सभी पांचों खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर चेन्नई में शुरू होगा और इसमें बेहतर करने वाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में जगह दी जाएगी.