ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / sports / अब टेनिस कोर्ट में नहीं नजर आएगी सानिया मिर्ज़ा, दुबई में खलेगी अपना...

अब टेनिस कोर्ट में नहीं नजर आएगी सानिया मिर्ज़ा, दुबई में खलेगी अपना आखरी मैच

08-Jan-2023 01:48 PM

DESK : सानिया मिर्ज़ा एक बार फिर सुखियों में हैं। इस बार वह अपनी रिटायरमेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा पिछले 20 सालों से टेनिस से जुड़ी हुई हैं। लेकिन, अब सानिया जल्द ही अपने टेनिस करियर को अलविदा कह सकती हैं। उन्होंने संन्यास लेने का पूरा मन बना लिया है साथ ही अपने टेनिस करियर का अंतिम टूर्नामेंट भी तय कर लिया है। 


आपको बता दें, सानिया ने इससे पहले 2022 के अंत में संन्यास लेने का ऐलान किया था, लेकिन चोट के चलते वे साल के अंतिम 6 महीने में किसी तरह के टूर्नामेंट में नहीं उतर सकी थीं। इसके बाद अब 36 साल की सानिया फरवरी में दुबई में होने वाले डब्ल्यूटीए 1000 (WTA 1000) टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले सकती हैं। यह टूर्नामेंट सानिया के टेनिस करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में कजाखस्तान की एना डेनिलिना के साथ उतरेंगी। यह उनका अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा। पिछले साल चोट के कारण वे यूएस ओपन (US OPEN) में नहीं उतर सकी थीं। 


जानकारी हो कि,सानिया मिर्ज़ा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई थी।  बीते दिनों दोनों के तलाक़ की खबरें काफी तूल पकड़ रही थी। बाद में पता चला की ये महज एक प्रमोशन स्ट्रेटेजी थी जो उन दोनों के शो "THE MIRZA MALIK SHOW" के लिए थी। 


गौरतलब हो कि , सानिया मिर्ज़ा ने जूनियर्स में खेलते हुए 10 सिंगल्स और 13 डबल्स के ख़िताब अपने नाम किया था। वहीं सानिया मिर्ज़ा भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्हें ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वरीयता दी गयी थी। सानिया मिर्जा ने 16 साल की उम्र में हैदराबाद में 2002 के भारत के राष्ट्रीय खेलों में टेनिस में महिलाओं का स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद उन्होंने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की।