ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / सावन में भागलपुर और बांका में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बिहार प्रशासनिक...

सावन में भागलपुर और बांका में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारी किये गये प्रतिनियुक्त, देखिये पूरी लिस्ट..

19-Jul-2024 05:42 PM

By First Bihar

PATNA: सावन का शुभ महीना जल्द ही शुरू होने वाली है। 21 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाएगी जिसके अगले दिन 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होगी जो 19 अगस्त तक रहेगी। पूरे महीने देवों के देव महादेव भगवान शंकर के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम में जुटेंगे। देवघर पहुंचने से पहले श्रद्धालु भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी से जल भरेंगे और देवघर पहुंचेंगे। 


इस दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका ख्याल बिहार सरकार ने रखा है। इस बार भी कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखा है। इस दौरान तमाम व्यवस्था दुरुस्त रहे इसे लेकर बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों को भागलपुर और बांका जिले में प्रतिनियुक्ति किया है।


 बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों की ड्यूटी 15 दिनों के लिए भागलपुर और बांका में लगायी गयी है। जो हरेक गतिविधियों पर नजर बनाये रखेंगे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखेंगे। अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। देखिये बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की लिस्ट...



news image


news image


news image