अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Jul-2024 07:23 AM
By First Bihar
PATNA : भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना में शुमार सावन की शुरुआत आज से हो गई है। इस बार की सबसे ख़ास बात यह है कि सावन महीने की शुरुआत ही सोमवार से हो रही है जो बड़ा ही शुभ संयोग बना रहा है। ऐसे में सावन के पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
वहीं आज शिव भक्त मंदिर को शिवालयों में जाकर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग और धतूर अर्पित कर रहे हैं। इसके अलावा लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार फल-मिठाई भी भगवान भोलेनाथ को अर्पण कर रहे हैं। सावन महीने में पड़नेवाले सोमवार का बड़ा ही महत्व है। सावन के सोमवार को व्रत रखने और मां पार्वती के साथ भोलेनाथ की पूजा से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
मालूम हो कि, शिवभक्तों के लिए इस वर्ष का सावन महीना विशेष है क्योंकि इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं। 22 जुलाई को सोमवार से सावन शुरू ही हो रहा है जबकि दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा सोमवार 5 अगस्त, चौथा सोमवार 12 अगस्त और पांचवां सोमवार 19 अगस्त को पड़ रहा है। 19 अगस्त सोमवार को सावन महीने का समापन भी हो रहा है।
आपको बताते चलें कि, सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है।इस दिन मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा संतान दीर्घायु होती है और भगवान भोलेनाथ कष्टों से उसकी रक्षा करते हैं।