ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / मुजफ्फरपुर और पटना में धूमधाम के साथ मनायी गई देव-दीपावली, गंगा मईया के...

मुजफ्फरपुर और पटना में धूमधाम के साथ मनायी गई देव-दीपावली, गंगा मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

27-Nov-2023 08:39 PM

By First Bihar

PATNA/ MUZAFFARPUR: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पटना सिटी के चौक स्थित कंगन घाट पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। कंगन घाट पर 21 हजार मिट्टी के दिये जलाये गये और गंगा घाट को सजाया गया। बनारस से आये पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ गंगा आरती की गयी। मां गंगे की पूजा-अर्चना की गयी। 


इस मौके पर गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ताओं का कहना था की पिछले छह साल से देव दीपावली यहां मनाई जा रही है। आज देवताओं की दीपावली है। इसमें लोग गंगा के किनारे इकट्ठा होते हैं और माँ गंगा की पूजा करते हैं। इस दौरान लोगों ने गंगा नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। 


इस दौरान लोगों को गंगा की सफाई के प्रति जागरूक किया गया। वही मुजफ्फरपुर में भी देव दीपावली के मौके पर 5100 मिट्टी के दिये जलाये गये। साहू पोखर पर धूमधाम से देव दिवाली मनायी गयी। इस अवसर पर मनमोहन ढंग से मिट्टी के दिये से पोखर को सजाया गया। 5100 दीप प्रज्वलित कर मां गंगे की पूजा अर्चना की गई। 


इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ साहू पोखर में उमड़ी। इस मौके पर गंगा आरती के साथ-साथ विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर लोगों ने यह प्रण लिया कि जितने भी जलाशय, नदी, तालाब है सबको साफ-सुथरा रखेंगे। इसकी सुरक्षा के लिए हर संभव कार्य करेंगे। इस दौरान पूरा इलाका गंगा मईया के जयकारों से गूंज उठा। 


बता दें कि पटना के दीघा घाट पर भी रविवार की शाम देव दीपावली मनायी गयी थी। रक्षा फाउंडेशन के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घाट को दीयों से सजाया था। इस मौके पर 11 हजार दीये दीघा घाट पर जलाये गये। इस दौरान दीघा घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image