अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Sep-2024 01:28 PM
By First Bihar
GAYA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की देर रात गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पितृपक्ष मेला के दौरान वह अगले तीन दिनों तक इसी रिसोर्ट में प्रवास करेंगे।
तीन दिनों के गया प्रवास पर रहकर विशेष भक्तों को पिंडदान कराएंगे तथा भागवत कथा करेंगे। गया जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम किए हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार से लेकर 30 अक्टूबर तक बोधगया के प्रवास पर रहेंगे हालांकि इस बार भी बाबा का दिव्य दरबार नहीं लगेगा।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आगामी 21 नवंबर से 29 नवंबर तक सम्पूर्ण भारत को एकजुट करने, ऊंच नीच, छुआछूत मिटाने के लिए, सनातनी को एकजुट करने के लिए प्रण लिया है। घर-घर बागेश्वर बाबा बनाएंगे। 160 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि कब तक हम दूसरों के भरोसे रहेंगे और दूसरों की दृष्टि से देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के हिंदुओं पर किसी भी कीमत पर अत्याचार नहीं होने देंगे।
रिपोर्ट- नितम राज