ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / बिहार में बुलडोजर से मटकोर की रस्म, कुदाल की जगह JCB से मिट्टी...

बिहार में बुलडोजर से मटकोर की रस्म, कुदाल की जगह JCB से मिट्टी कोड़ाई

22-Apr-2024 03:34 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया में हुई एक शादी की चर्चा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मटकोर की रस्म के लिए मिट्टी कुदाल से घर की बेटियां खोदती है। लेकिन बेतिया में कुदाल की जगह जेसीबी से मिट्टी कोड़ी गयी। इस दौरान मटकोर की रस्म को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


बता दें कि बिहार में मरवा और मटकोर का रस्म खास होता है। मटकोर करने के लिए घर की महिलाएं और बहने हाथ में कुदाल लेकर जाती है और उससे मिट्टी खोदती है। लेकिन बेतिया में जेसीबी से मिट्टी खोदी गयी जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। दरअसल मझौलिया के गुरचुरवा वार्ड 9 में रहने वाले आलोक कुमार की एक शादी होनी थी। 


हिन्दू रीति रिवाज से होने वाली शादी के एक दिन पहले मटकोर की रस्म अदा की गई। मटकोर के दिन दूल्हे की बहने कुदाल से मिट्टी  कोड़ने की रस्म करती है। लेकिन मिट्टी कोड़ने में कुदाल का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि मिट्टी कोड़ने की काम जेसीबी से की गई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग कई तरह की बात कर रहे हैं। 


दूल्हे आलोक ने बताया कि कुदाल से माटी कोड़ने की प्रथा तो पुराना हो गया है.इसलिए हम नया प्रथा लाए हैं. जो कभी नही हुआ था. शादी से ठीक एक दिन पहले मटकोर में जेसीबी से मिट्टी कोड़ी गई जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गयी। सोशल मीडिया पर मटकोर का वीडियो वायरल हो रहा है।  


बता दें कि शादी से पहले मटकोर की रस्म की जाती है। घर की महिलाएं गाजे बाजे के साथ माथे पर दौरा और कुदाल लेकर मैदान में जाती है। जिसमें वर-वधू की बुआ और बहन मिट्टी में गड्ढा खोदती है और पांच सुहागिन महिलाओं के आंचल में डालती है। फिर पानी भरकर सिंदूर, अक्षत, फूल, पान और सुपारी, पैसा रखकर पूजा करती हैं। मटकोर के बाद महिलाएं घर लौटती है और आंगन में पूजा करने के बाद कलश स्थापित करती है। 


जिसके बाद दुल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाना शुरू हो जाता है। इसे पूरी विधि-विधान के साथ किया जाता है। यह रस्म विवाह में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि यह रस्म भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह में भी की गई थी। इसलिए इसका महत्व और भी खास माना जाता है। ऐसा करने से नए जोड़े को सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।