ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / आस्था या अंधविश्वास: सावन में नंदी बाबा अचानक पीने लगे दूध

आस्था या अंधविश्वास: सावन में नंदी बाबा अचानक पीने लगे दूध

17-Aug-2024 07:47 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन जो भी हो जमुई मलयपुर में स्थित मनोकामना शिव मंदिर में नंदी जी के दूध पीने की अफवाह उड़ी तो लोगों की भीड़ दूध पिलाने के लिए मंदिर में उमड़ पड़ी। यहां लोगों में आस्था का अटूट विश्वास देखने को मिला। 


बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचा तो उसने शिवलिंग पर पूजा अर्चना करने के बाद नंदी बाबा को चम्मच से पानी पिलाने लगे। देखते ही देखते चम्मच से पानी गायब हो गया। श्रद्धालु ने फिर से चम्मच में दूध लेकर भोग लगाया तो वह भी गायब हो गया। नंदी के दूध और पानी पीने की बात जंगल में आग की तरह फैल गई। 


आसपास के अलावे दूसरे गांवों के लोग भी मंदिर में भगवान नंदी को दूध पिलाने पहुंचने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। लोगों का कहना है कि सावन महीने में शिव की सवारी नंदी के दूध पीना किसी सपना से कम नहीं है। कई वर्षों से शिव की पूजा अर्चना करने का फल मिला है। हालांकि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी चर्चा में रही हैं। मूर्ति के दूध पीना का न तो कोई वैज्ञानिक आधार है और न कोई प्रमाणिकता। यह केवल लोगों का वहम और अंधविश्वास है।

news imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image