अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Jul-2021 05:42 PM
PATNA : एनडीए में विरोध की आवाज मुखर करने वाले मंत्री मुकेश सहनी अब अपने कुनबे को बचाने की जुगत में लगे हैं. मंत्री मुकेश सहनी ने पिछले दिनों एनडीए की बैठक का बहिष्कार किया था. लेकिन उनके इस फैसले पर जब पार्टी के विधायकों ने सवाल खड़े कर दिए तो सहनी की बेचैनी बढ़ गई. मंत्री मुकेश सहनी ने आज अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की है. सुबह नाश्ते की टेबल पर वीआईपी के दो विधायकों राज कुमार सिंह और मिश्री लाल यादव से सहनी ने बातचीत की.
सहनी ने अपने आवास पर इन दोनों विधायकों को बुलाया था. नाश्ते की टेबल पर सियासी चर्चा भी हुई. हालांकि मुलाकात के बाद वीआईपी के दोनों विधायकों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई लेकिन मुकेश सहनी ने यह दावा जरूर किया है कि उनकी पार्टी एकजुट है विधायक पूरी तरह से पार्टी के साथ से बने हुए हैं.
इसके बाद मुकेश सहनी अपनी पार्टी के एक और विधायक मुसाफिर पासवान से मिलने अस्पताल जा पहुंचे. मुसाफिर पासवान की तबीयत से इन दिनों खराब है और उनका इलाज पटना के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है. मुकेश सैसहनी ने यहां पहुंचकर मुसाफिर पासवान का हालचाल जाना. कहीं ना कहीं व्यक्तिगत मुलाकात के साथ-साथ सहनी का मकसद सियासी नजरिए से भी अपने विधायक से मुलाकात करने का था. इसी अस्पताल में उन्होंने हीना शहाब का भी हालचाल लिया और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की.
हालांकि पार्टी की एक और विधायक स्वर्णा सिंह से सहनी की मुलाकात हो पाई है या नहीं,इसको लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है. मुकेश सहनी लगातार कोशिश कर रहे हैं कि उनके सभी चार विधायक पार्टी के साथ से एकजुट रहें. उन्होंने मीडिया के सामने इसका दावा भी किया है लेकिन साहनी को यह डर सता रहा है कि बीजेपी उनके विधायकों के साथ कुछ गड़बड़ कर सकती है.
आपको बता दें कि आज दोपहर मुकेश सहनी ने बीजेपी के ऊपर अपनी भड़ास निकाली थी. सहनी ने कहा था कि अगर कोई साथी पर्दे के पीछे से साजिश रच रहे हैं. तो मैं उस पर्दे को जलाकर राख कर दूंगा. मुकेश सहनी ने चुनौती भरे लहजे में बीजेपी को चेतावनी दी थी.