ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की अहम बैठक आज, अपने दम...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की अहम बैठक आज, अपने दम पर मैदान में उतरने का होगा एलान

18-Jan-2022 09:21 AM

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से तरजीह नहीं मिलने के बाद से जनता दल यूनाइटेड ने अब अपने बूते उतरने की तैयारी में है। यूपी चुनाव को लेकर आज जेडीयू के नेताओं की लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक को होने वाली है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के अंदर चुनावी रणनीति को लेकर न केवल चर्चा होगी बल्कि कुल सीटों पर भी पर मुहर लगेगी जहां जेडीयू अपने उम्मीदवार उतारने वाली है।


उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने बैठक बुलाई है। यूपी के प्रभारी और पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी के मुताबिक बैठक में यह तय हो जाएगा कि पार्टी अकेले कितने सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। लखनऊ की बैठक को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश से जेडीयू की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल का केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। और केंद्रीय चुनाव समिति इस लिस्ट पर अंतिम मुहर लगाएगी। इस बैठक में उन लोगों को भी बुलाया गया है, जिन्होंने जेडीयू से चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखाई है।


आपको बता दें कि यूपी चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड के नेता एकतरफा एलान करते रहे कि वह हर बीजेपी के साथ ही गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि बीजेपी ने अंतिम दौर तक इस बाबत कोई बयान नहीं दिया और आखिरकार अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी। अब पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी कह रहे हैं कि हमने बीजेपी से कम से कम 20 सीटों की हिस्सेदारी मांगी थी बीजेपी इतनी सीटें देने को तैयार नहीं हुई और इसी वजह से हम एनडीए से अलग उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।