ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / अब कुशवाहा ने नीतीश को पीएम मेटेरियल बताया, बोले.. आज चुनाव हो जाये...

अब कुशवाहा ने नीतीश को पीएम मेटेरियल बताया, बोले.. आज चुनाव हो जाये तो JDU नंबर 1 पर होगी

01-Aug-2021 02:08 PM

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा खुद भले ही जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन पाए हो लेकिन वह नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया है. कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण मौजूद हैं. 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के पीएम हैं. लेकिन इसका मतलब बताइए नहीं कि देश में दूसरे लोग प्रधानमंत्री बनने की योग्यता नहीं रखते. आज देश के अंदर जिन नेताओं में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है, उनमें नीतीश कुमार भी शामिल हैं नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं और अगर मौका मिले तो वह देश को अच्छे तरीके से चला सकते हैं.


इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा है कि जनता दल यूनाइटेड ने विधानसभा चुनाव के बाद लगातार अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है. उन्हें यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं कि आज अगर बिहार में चुनाव हो जाए तो उनकी पार्टी राज्य के अंदर नंबर वन पार्टी बनेगी. 



कुशवाहा ने कहा कि हमने संगठन को पिछले कुछ वक्त में काफी धारदार बनाया है. जमीनी स्तर पर काम किया है और इस भरोसे के साथ मैं यह कह सकता हूं कि अगर आज चुनाव हो जाते हैं तो बिहार में जेडीयू नंबर वन पार्टी होगी.