ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / उपचुनाव के रिजल्ट के बाद बोले ललन सिंह, मुसलमान नहीं देता JDU को...

उपचुनाव के रिजल्ट के बाद बोले ललन सिंह, मुसलमान नहीं देता JDU को वोट, यह बात नीतीश कुमार भी जानते हैं

24-Nov-2024 09:16 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार विधानसभा की चारों सीटों (तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज) पर हुए उपचुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद केंद्रीय मंत्री व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमान JDU को वोट नहीं देता है। 


जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुग़ालते में न रहिएगा पहले भी मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं देते थे अभी भी नहीं देते हैं। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अच्छी तरह जानते हैं। उनकों यह बात पता है कि कौन उन्हें वोट देता है और कौन नहीं देता है? नीतीश कुमार सिर्फ बिहार के बारे में सोचते हैं। 


दरअसल रविवार को मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में आयोजित जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ललन सिंह ने अल्पसंख्यक समाज को लेकर यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिए क्या-क्या नहीं किया? यह जानते हुए कि मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं देते हैं फिर भी वो मुसलमानों के लिए काम करते हैं। क्योंकि वो सिर्फ बिहार के बारे में ही सोचते हैं।


ललन सिंह ने आगे कहा कि बिहार में जब से नीतीश कुमार की सरकार है तब से वो अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम कर रहे हैं। यह बात किसी से छिपा हुआ नहीं है। यह बात सब जानते हैं। इतना कुछ करने के बावजूद  मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं देते। यह बात नीतीश कुमार भी अच्छी तरह जानते हैं कि कौन उन्हें वोट देता है और कौन वोट नहीं देता। 


उन्होंने कहा कि बिहार में हुए 4 विधानसभा सीटों के उपचुनावों में एनडीए की बड़ी जीत पर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने तो अपनी 2 मौजूदा सीटें भी खो दी है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मंच से जेडीयू कार्यकर्ताओं से कहा कि मुगालते में ना रहिए JDU को मुसलमान वोट नहीं देता है। यह बात नीतीश कुमार भी अच्छी तरह जानते हैं।  अल्पसंख्यक समाज पहले भी वोट नहीं देते थे अभी नहीं देते है।