ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / बिहार: तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- NDA के 48 सांसद क्या...

बिहार: तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- NDA के 48 सांसद क्या झाल बजा रहे हैं?

20-Apr-2021 02:04 PM

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। हालत यह है कि अस्पताल में बेड कम पड़ गये है जिससे मरीजों को भारी फजीहत उठानी पड़ रही है। बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है। 


तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा कि "बिहार के 40 में से 39 NDA सांसदों और पांच केंद्रीय मंत्रियों को नाक रगड़कर बिहारवासियों से माफ़ी मांगनी चाहिए कि इस संकट की घड़ी में वो जनता के किसी काम नहीं आ सकते। केंद्र गुजरात, उत्तर प्रदेश में DRDO, रक्षा मंत्रालय इत्यादि के माध्यम से ऑक्सीजन, डॉक्टर की व्यवस्था कर रही है लेकिन बिहार की नहीं"


news image


तेजस्वी ने एक और  ट्वीट करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने यह लिखा कि "क्या नीतीश कुमार डबल इंजन सरकार जनित स्वास्थ्य आपदा के वक्त भी केंद्र सरकार से जरुरी मदद नहीं मांग सकते या केंद्र उनकी हैसियत और साख देख सहायता नहीं कर रहा? नीतीश जी, स्थिति स्पष्ट करें। बिहार एनडीए के कुल 48 सांसद क्या झाल बजा रहे हैं? क्या छुपकर चुप रहने के लिए जनता ने चुना था?"



news image


नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ट्विटर पर लगातार सरकार पर हमलावर हैं। पिछले दिनों भी तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि  "क्या नीतीश जी के पास 12 करोड़ बिहारवासियों के वाजिब सवालों का जवाब है? क्या 16 वर्षों के मुख्यमंत्री यह बता सकते है कि विगत एक वर्ष में वह ऑक्सीजन तक की उपलब्धता सुनिश्चित क्यों नहीं करा सके? कोरोना प्रबंधन को लेकर वह क्या कर रहे थे?बिहार की स्वास्थ्य सेवा ICU में भर्ती क्यों है?" 



news image