ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / तेजस्वी की याददाश्त कमजोर हो गयी है या नीतीश के सामने नतमस्तक हैं?...

तेजस्वी की याददाश्त कमजोर हो गयी है या नीतीश के सामने नतमस्तक हैं? देखिये जहरीली शराब पर कैसे मारी है हैरान करने वाली पलटी

15-Dec-2022 05:02 PM

PATNA: बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की यादाश्त कमजोर हो गयी है या फिर नीतीश कुमार के सामने इस कदर नतमस्तक हैं कि अपनी ही सारी बातें भूल गये हैं। बिहार के छपरा में जहरीली शराब से 40 लोगों की मौत के बाद तेजस्वी ने जिस तरह से बयान दिया है वह हैरान करने वाला है। नीतीश कुमार की हां में हां मिलाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो पियेगा वह मरेगा ही। सरकार को क्लीन चिट देते हुए हम आपकों तेजस्वी के कुछ बयान की याद दिलायेंगे जो उन्होंने बिहार में पहले हुए जहरीली शराबकांडों के बाद दिया था।


वैसे आज तेजस्वी यादव ने जहरीली शराब कांड को लेकर नीतीश कुमार को बेदाग करार देते हुए कहा कि बिहार से ज्यादा दूसरे राज्यों में जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। तेजस्वी के बयान का मतलब ये था कि जहरीली शराब से मौत हो रही है तो इसके लिए बिहार सरकार कतई जिम्मेवार नहीं है। इसके लिए जिम्मेवार वे लोग हैं जो शराब पी रहे हैं। अब हम आपको तेजस्वी यादव के कुछ बयानों की याद दिलाते हैं जो बिहार में जहरीली शराब से मौत के बाद वे देते थे। 


21 मार्च 2022-जहरीली शराब से मौत इसलिए हो रही है क्योंकि मुख्यमंत्री, सरकार औऱ प्रशासन भ्रष्ट औऱ विफल है

(ट्विट)news image


1 अप्रैल 2022-नीतीश कुमार कह रहे हैं कि शराब पीने वाला महाअयोग्य और महापापी है, वह हिन्दुस्तानी नहीं है. नीतीश जी के इस तर्क से तो शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिन्दुस्तानी नहीं हुए

(ट्विट) news image

6 दिसंबर 2021-JDU के नेता बिकवाते हैं शराब

(ट्विट) news image


22 नवंबर 2021-बिहार पुलिस औऱ सरकार ही राज्य औऱ 5-6 जिलों की सीमा पार करवा कर शराब पटना पहुंचाती है और फिर होटलों, वैवाहिक स्थलों, दुल्हन के कपड़ों, कमरों औऱ शौचालयों की तलाशी लेने की नौटंकी रचती है

(ट्विट)news image

5 नवंबर 2021-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं प्रशासन, माफिया, तस्कर पुलिस पर कार्रवाई के बजाय पीने वालों को कड़ा सबक सिखाने की धमकी देते रहते हैं.

(ट्विट)news image

4 नवंबर 2021-नीतीश कुमार की सनक से बिहार में कागजों में शराबबंदी है अन्यथा खुली छूट है क्योंकि ब्लैक में मौज और लूट है.

(ट्विट)news image

4 नवंबर 2021-जहरीली शराब से मौत के लिए मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री नीतीश कुमार सीधे जिम्मेवार हैं. नीतीश कुमार बिहार में 20 हजार करोड़ की अवैध तस्करी औऱ सामानांतर ब्लैक इकोनॉमी के सरगना हैं.

(ट्विट)news image

news image

हमने उपर जितने बयान दिखायें वे तेजस्वी यादव के ही हैं. अब वे कह रहे हैं कि शराब पीने वाले ही मौत के लिए जिम्मेवार है. बिहार सरकार का कोई दोष नहीं है. नीतीश कुमार बेदाग हैं. वैसे लोगों को तेजस्वी यादव से उम्मीद थी कि वे सत्ता में आने के बाद शराब के बड़े खेल और जहरीली शराब से होने वाली मौत को रोकेंगे. अब आप खुद समझिये के उन्होंने नीतीश कुमार से भी बड़ा यू टर्न क्यों मारा.