अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Apr-2021 05:00 PM
PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में मची तबाही को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि राज्य में कोरोना से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं के कुप्रबंधन के कारण लोगों की जानें गयी है। बिहार में जिस तरह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है ऐसे में सरकार को तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को इस माहौल से बाहर निकालना चाहिए। कोरोना के मरीज अस्पताल में बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कहीं कोई सुविधा उन्हें नहीं मिल रही है। ऐसे में सरकार विभिन्न अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के लिए रियल टाइम मोनिटरिंग करे ताकि आम लोगों को भी पता चल सके किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं। सरकार को हर जिले के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी करना चहिये जिससे मरीजों तक सही जानकारी पहुंचायी जा सके। मरीजों को सही सूचना मिलेगी तब ही वे अपना इलाज आसानी से करवा पाएंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि बिहार में कोरोना वायरस के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। बावजूद इसके सरकार हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करने में फेल हो रही है। बिहार में प्रत्येक उखड़ती सांसों के साथ लोगों की आस टूटती नजर आ रही है। राज्य में हालात बहुत खराब हो चुके हैं। अस्पताल में ना तो बेड है ना तो दवाइयां, ऑक्सिजन के लिए तो मरीज दर-दर भटक रहे हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने आम जनता के जीवन को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की जान जा रही है। सरकार ने अगर थोड़ी भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में तैयारी की होती तो आज काफी लोगों की जानें बच सकती थीं। उन्होंने कहा कि यह जनता का दुर्भाग्य है कि डबल इंजन की सरकार में भी ऑक्सीजन व हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहा है। मरीज अस्पतालों में भर्ती होने के लिए दर-दर भटक कर दम तोड़ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार लोगों की जान बचाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठा सकी है।
कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने यह भी कहा कि क्राइसिस मैनजेमेंट की बैठक 4-5 दिन पहले हुई थी। उस समय लगा था कि स्थितियां थोड़ी सुधरेगी लेकिन अब अस्पतालों में स्थिति और खराब हो गयी है। इसके विपरीत जनता के साथ खड़े होने के बदले राज्य में सत्ता पक्ष के कुछ नेता जनता को फील गुड कराने में लगे हैं। कुंतल कृष्ण ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण जनता पैनिक हो गयी है। इससे स्थिति और भी भयवाह होती नज़र आ रही है। ऐसे में सरकार विभिन्न अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के लिए रियल टाइम मोनिटरिंग करे ताकि आम लोगों को भी पता चल सके किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं। सरकार को हर जिले के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी करना चहिये जिससे मरीजों तक सही जानकारी पहुंचायी जा सके। मरीजों को सही सूचना मिलेगी तब ही वे अपना इलाज आसानी से करवा पाएंगे।