अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Nov-2022 08:53 PM
PATNA: बिहार में शिक्षा की बदहाली को लेकर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब लोक जनशक्ति पार्टी ने भी बिहार में शिक्षा और सरकारी स्कूलों की दयनीय स्थिति को लेकर सरकार को आइना दिखाया है। लोजपा (रामविलास) ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश की जनता के साथ साथ बिहार के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकार के लाख दावों के बावजूद नीतीश कुमार की शिक्षा विरोधी नीति का खुलासा हो गया है।
दरअसल, लोजपा रामविलास के आधिकारिक ट्वीटर हेंडल से एक 27 सेकेंड का वीडियो शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो जमुई के गरसंडा मध्य विद्यालय का है। इस वीडियो में खुद चुराग पासवान भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में चिराग एक स्कूल के कमरे में नजर आ रहे हैं। स्कूल के कमरे में फर्श पर गंदगी का अंबार दिख रहा है। वहीं स्कूल की छत, दीवार और पिलर बुरी हालत में हैं। छत इतनी जर्जर हालत में है कि कभी भी धराशायी हो सकता है।
वीडियों में चिराग कहते हैं कि जर्जर हो चुका पिलर कब गिर जाएगा, ऐसे में कोई बच्चा कैसे पढ़ेगा। चिराग वहां मौजूद एक एक शख्स से कहते हैं कि वह अधिकारी को बुलाकर इसे दिखाए, कल को कोई बड़ी घटना घटती है तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा। इस वीडियो में स्कूल की जर्जर हालत को दिखाया गया है।
लोक जनशक्ति पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ! आपकी शिक्षा विरोधी नीति का खुलासा हो रहा है। एक तरफ आप शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसते है तो वही दूसरी ओर प्रदेश के विद्यालयों की जर्जर स्तिथि देख कर मन विचलित हो जाता है। आप प्रदेश की आम जनता के साथ-साथ बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है।‘
