ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / सरकार को समर्थन दे रही पार्टी बोली: नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने लोगों को...

सरकार को समर्थन दे रही पार्टी बोली: नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने लोगों को निराश किया, लगातार बढ़ रही है नाराजगी

09-Nov-2022 04:03 PM

PATNA: बिहार में सरकार के कामकाज को लेकर ताबड़तोड़ दावे कर रहे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को सरकार को समर्थन दे रही पार्टी ने ही आइना दिखाया है. महागठबंधन में शामिल पार्टी भाकपा माले ने कहा है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार जनता से किये गये वादे को पूरा नहीं कर रही है. इससे लोगों की नाराजगी बढ़ रही है. माले ने कहा है कि विधानसभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव में भी जनता की नाराजगी सामने आयी है. बता दें कि बिहार विधानसभा में माले विधायकों की संख्या 12 है और वह सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है.


पटना में भाकपा माले के पोलित ब्यूरो की दो दिनों तक बैठक के बाद पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मीडिया से बात की. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पायी है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार से लोगों में एक नई उम्मीद जगी थी लेकिन सरकार आम लोगों को लगातार निराश ही कर रही है.


भाकपा माले ने कहा कि सरकार ने नौकरी की बात की थी. लेकिन सूबे में शिक्षकों की बहाली पर अब तक किसी भी प्रकार की कोशिश नहीं होना बेहद चिंताजनक है. इससे बिहार के युवाओं में आक्रोश पनप रहा है. महागठबंधन की सरकार नें पुलिस का आमलोगों पर दमन बदस्तूर जारी है. सरकार ने बार-बार कहा कि बिना वैकल्पिक आवास की व्यवस्था किए गरीबों को नहीं उजाड़ा जायेगा. लेकिन ऐसे बयानों के बावजूद जगह-जगह गरीबों की झोपड़ियां पर बुलडोजर चलाये जा रहे हैं.


दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भी जनता की नाराजगी दिखी है. महागठबंधन सरकार को इसके प्रति गंभीरता दिखलानी चाहिए और जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए ठोस कोशिश करनी होगी. नहीं तो जनता का मोहभंग होने में देर नहीं लगता.