अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Sep-2023 04:39 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुली के रोल में नजर आए। सोशल मीडिया पर राहुल की कुली वाली तस्वीर सामने आने के बाद वे विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के कुली अवतार पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, एक दिन यह आदमी बड़ा होकर राहुल गांधी बनेगा।
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्टेशन पर मौजूद कुलियों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल कुली के वेष में नजर आए। उन्होंने कुली के लाल कपड़े और हाथ में कुली का बिल्ला बांध रखा था। इस दौरान उन्होंने कुलियों से बात कर न सिर्फ उनकी समस्या सुनी बल्कि सिर पर कुली की तरह सुटकेश भी उठाते नजर आए थे।
राहुल की कुली अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसको लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इसी बीच गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज ने राहुल गांधी का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि, ‘रेलवे स्टेशन से उठकर एक शख्स प्रधानमंत्री बन गया, ये भी चक्का वाला खाली बैग उठाकर वही कोशिश कर रहा है। एक दिन ये आदमी बड़ा होकर राहुल गांधी बनेगा’।