अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Dec-2024 09:08 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगायिका देवी से बीजेपी नेताओं ने माफी मंगवाई। जब लोक गायिका देवी भजन गाने लगी।
रघुपति राघव राजा राम... ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम गाते ही बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। स्टेज पर चढ़ कर बीजेपी नेताओं ने देवी से माइक छीन लिया और गायिका से जबरन माफी मांगने को कहा। अब यह मामला तूल पकड़ लिया है। बीजेपी नेताओं के इस रवैय्ये को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी भी बीजेपी नेताओं पर भड़क गयी।
कहने लगी कि भाजपाई दिखाने के लिए बापू पर फूल तो चढ़ाते हैं लेकिन उनसे बापू का प्रिय भजन तक नहीं सुना गया। बीजेपी नेताओं ने गायिका देवी को माफी मांगने पर मजबुर कर दिया। लोक गायिका देवी को यह कहना पड़ गया कि अगर मैंने किसी की भावना को आहत किया है तो क्षमा चाहती हूं। बीजेपी नेताओं के समक्ष माफी मांगने के बाद देवी मंच से नीचे उतरकर वहां से चलीं गई।
इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काफी ने घटनाक्रम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बापू का प्रिय भजन गाने पर बीजेपी नेताओं ने लोकगायिका देवी जी को माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम उनसे नहीं सुना गया। दुनिया को दिखाने के लिए बापू को फूल चढ़ाते हैं लेकिन असल में उनके प्रति कोई आदर नहीं है। दिखावे के लिए बाबासाहेब अंबेडकर का नाम लेते हैं, लेकिन असल में उनका अपमान करते हैं। भाजपा को हमारी सहिष्णु और समावेशी संस्कृति-परंपरा से इतनी नफरत है कि वे हमारे महापुरुषों को बार-बार अपमानित करते हैं।