अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Aug-2021 01:50 PM
By Birju Singh
PATNA : एलजेपी पारस खेमे के प्रदेश अध्यक्ष और एलजेपी सांसद प्रिंस राज ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ बैठक करने रविवार को वह पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते समय उन्होंने एक बार फिर से अपने बड़े भाई चिराग पासवान को नसीहत दी. प्रिंस ने बताया कि लोजपा के नए पदाधिकारियों के साथ वह मंथन करने जा रहे हैं. प्रिंस ने बताया कि यह पार्टी चिराग पासवान की नहीं स्वर्गीय रामविलास पासवान की है. यह गरीबों की पार्टी है. रामविलास पासवान हमेशा कहते थे कि जिस घर में सदियों से अंधेरा है, मैं उस घर में दीया जलाऊंगा. पार्टी आज भी वही है सिर्फ शीर्ष नेतृत्व में बदलाव किया गया है.
चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर प्रिंस ने कहा कि "भाई के लिए कभी कोई नफरत नहीं होता लेकिन एक बार चिराग पासवान को भी दिल से समझना चाहिए. तनहाई में एक बार उन्हें मंथन करना चाहिए कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ. आखिर क्यों ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. चिराग को एक बार बैठ कर सोचना समझना चाहिए."
लोजपा की पूर्व कार्यकर्ता और जेडीयू की नेत्री स्वाति पटेल को लेकर प्रिंस राज ने एक बार फिर अपना मुंह खोला है. सांसद प्रिंस राज ने कहा कि "पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.मैंने एफआईआर किया है. पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है और मामला कोर्ट में चल रहा है. जो भी सच होगा, सबके सामने आ जायेगा. "
जातीय जनगणना के सवाल पर प्रिंस ने आरजेडी और जेडीयू का समर्थन करते हुए कहा कि "जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए. सरकार की जितनी भी योजनाएं बनती हैं उसका बेस पता होना चाहिए. एक बार समीक्षा जरूर होनी चाहिए. गरीबों के हित में जो भी निर्णय होना चाहिए, सरकार को वो फैसला जरूर लेना चाहिए.
उधर प्रिंस ने जेडीयू के नए राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह को भी बधाई दी और कहा कि ललन सिंह एक अच्छे नेता हैं. अक्सर उनकी मुलाकात संसद में ललन सिंह से होती रहती है. ललन सिंह के नेतृत्व में जेडीयू और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी. जदयू और लोजपा के बीच संबंध को लेकर उन्होंने कहा कि एलजेपी और जेडीयू के बीच कुछ भी गड़बड़ नहीं है.