ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / पेगासस जांच को लेकर JDU सांसद का बड़ा खुलासा, कौशलेंद्र बोले.. मेरा भी...

पेगासस जांच को लेकर JDU सांसद का बड़ा खुलासा, कौशलेंद्र बोले.. मेरा भी फोन टैप हुआ, नीतीश कुमार ने जांच की मांग कर सही किया

03-Aug-2021 03:35 PM

PATNA : पेगासस जासूसी कांड की जांच को लेकर जनता दल यूनाईटेड अब मोदी सरकार के ऊपर आक्रामक होते जा रहा है. जनता दल यूनाइटेड ने इस मसले पर अब एक कदम और आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पेगासस जासूसी कांड की जांच कराने की जरूरत बताई थी और अब उन्हीं के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है.


नालंदा से जेडीयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि उनका खुद का फोन टैप किया गया. कई केंद्रीय मंत्री भी यही कह रहे हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि पेगासस कांड की जांच कराई जाए. जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस रिपोर्ट की जांच कराने की मांग कर कुछ भी गलत नहीं किया है. हम एनडीए का विरोध नहीं कर रहे. बल्कि जांच कराने से केंद्र सरकार को ही फायदा होगा.


जेडीयू सांसद ने कहा है कि नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के फायदे की बात कही है. कई केंद्रीय मंत्रियों के फोन टैप किए गए. अगर जांच होती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा. लोगों को यह समझना चाहिए कि हम एनडीए का विरोध नहीं कर रहे. मेरा फोन भी टैप किया गया. कई लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि पेगासस कांड की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए.


कौशलेंद्र कुमार के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि जेडीयू इस मसले पर पीछे हटने के मूड में नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल कहा था कि पेगासस को लेकर अगर विपक्ष की चिंता है और संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही. तो ऐसे में केंद्र सरकार को जांच करा लेनी चाहिए. इसमें कोई हर्ज नहीं है. अब उनके सांसदों ने भी या बात करनी शुरू कर दी है. जाहिर है जेडीयू ने इस मसले पर स्टैंड मजबूती के साथ लिया है और बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है.