अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Nov-2022 09:03 PM
PATNA: पटना यूनवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव हो रहा है. इस चुनाव में सारी पार्टियों के छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. चुनाव के लिए नॉमिनेशन का काम पूरा हो चुका है. लिहाजा उम्मीदवार अब प्रचार में जुट गये हैं. पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी के कैंडिडेट ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के खर्चे को पीछे छोड़ दिया है. छात्र जेडीयू की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने आज रेंज रोवर गाड़ी से घूमकर छात्राओं को बिरयानी बांटी. बता दें कि इस चुनाव में प्रचार के लिए सिर्फ 5 हजार रूपये खर्च करने की अनुमति है.
पटना यूनवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में छात्र जेडीयू ने आनंद मोहन को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है. उनकी हैसियत देखकर ही उम्मीदवार बनाया गया है. आनंद मोहन ने प्रचार के पहले दिन ही अपनी हैसियत की नुमाइश की. वे रेंज रोवर गाड़ी में सवार होकर प्रचार करने पटना वीमेंस कॉलेज पहुंचे. रेंज रोवर गाड़ी की डिक्की बिरयानी के पैकेटों से भरी पड़ी थी. लड़कियों के बीच बिरयानी बांटी गयी और उनसे छात्र जेडीयू के उम्मीदवार आनंद मोहन को वोट देने की अपील की गयी.
बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में सबसे ज्यादा वोटर पटना वीमेंस कॉलेज से हैं. ऐसे में हर कैंडिडेट चाह रहा है कि वीमेंस कॉलेज में उसे ज्यादा से ज्यादा वोट मिल जाये. लिहाजा ऐसे हथकंडे पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर ही अपनाए जा रहे हैं.
वैसे दूसरे प्रत्याशी भी अपनी हैसियत के मुताबिक छात्र-छात्राओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. एक दिन पहले एक कैंडिडेट ने वोटरों के बीच आइसक्रीम बांटी थी. वोट के लिए गोलगप्पा खिलाने की बात भी सामने आयी है. ये सब तब हो रहा है जब छात्र संघ चुनाव के प्रचार में ज्यादा से ज्यादा 5 हजार रूपये खर्च किये जा सकते हैं. बिरयानी और आइसक्रीम बांटना नियमों का पूरी तरह उल्लंघन है. लेकिन सवाल ये है कि क्या यूनिवर्सिटी प्रशासन सत्ताधारी दल के उम्मीदवार के खिलाफ कोई एक्शन लेगा.