ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / पैरोल खत्म.. जेल में वापसी से पहले भावुक हुए आनंद मोहन, परिवार को...

पैरोल खत्म.. जेल में वापसी से पहले भावुक हुए आनंद मोहन, परिवार को सरकार से राहत की उम्मीद

20-Nov-2022 09:17 PM

PATNA : 15 दिनों का पैरोल खत्म होने के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन आज वापस जेल को लौट गए। इस दौरान पारिवारिक समारोह में उनकी मौजूदगी और राजनेताओं से मुलाकात चर्चा में बनी रही। आनंद मोहन की मुलाकात सालों बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी उनकी मुलाकात हुई और उन पुराने चेहरों से भी जिनसे कभी आनंद मोहन की अदावत चलती थी। जेल जाने से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन आज बेहद भावुक नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने करीबी लोगों के बीच यह भी कहा कि मुझे न्यायालय पर हमेशा से पूरा भरोसा रहा। बच्चा–बच्चा जानता है कि मैं जिस गुनाह की सजा काट रहा हूं वह मैंने नहीं किया लेकिन कोर्ट से मुझे न्याय की उम्मीद है।


आनंद मोहन के समर्थक लंबे अरसे से आरोप लगाते रहे हैं कि सरकार ने जानबूझकर आनंद मोहन को जेल से बाहर नहीं आने दिया। उम्र कैद की सजा पूरी करने के बावजूद आनंद मोहन अगर जेल में हैं तो इसके पीछे कहीं न कहीं वजह राजनीतिक है हालांकि इस बार आनंद मोहन की केमिस्ट्री जिस तरह सरकार में बैठे लोगों के साथ देखने को मिली है उसके बाद पूर्व सांसद के समर्थकों को भी उम्मीद जगी है। समर्थक मानते हैं कि आनंद मोहन को जेल से रिहा करने का रास्ता साफ हो सकता है, सरकार इस दिशा में पहल कर सकती है।


हालांकि खुद आनंद मोहन अब पुराने दौर की बात नहीं करना चाहते। लालू यादव के साथ कभी उनका 36 का आंकड़ा हुआ करता था। आनंद मोहन यह तो कबूलते हैं कि लालू यादव से उनकी राजनीतिक लड़ाई रही लेकिन साथ ही साथ यह बताना नहीं भूलते कि अब उनका बेटा चेतन आनंद लालू की पार्टी से ही विधायक है।


आपको बताते हैं कि आनंद मोहन की रिहाई को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से मांग उठी है। एनडीए में शामिल घटक दल से लेकर महागठबंधन के अंदर से भी आवाज उठ रही है कि आनंद मोहन को अब जेल से रिहा होना चाहिए। देखना होगा कि बदले दौर की राजनीति में आनंद मोहन के लिए जेल से बाहर आने का रास्ता बन पाता है या फिर इसमें अभी और ज्यादा वक्त लगता है लेकिन फिलहाल आनंद मोहन एक बार फिर जेल के अंदर हैं और पिछले 15 दिनों में जो वक्त उन्होंने परिवार और बिहार की राजनीति के साथ गुजारा है उसकी यादें वह अपने साथ लेकर गए हैं।